Bikaner Live

*जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय कारागृह का किया निरीक्षण*

बीकानेर, 23 दिसम्बर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सक्सैना ने सोमवार को केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए।

कारागृह में इस हफ्ते आए नव प्रवेशित बंदियों से मुलाकात की और बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान दी। भोजनशाला में बंदियों को मिलने वाले भोजन को देखा व इसकी गुणवत्ता में और सुधार करने के लिए निर्देशित किया। कारागृह जेलर को सर्दी के मौसम में बंदियों को कम्बल, रजाई उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मांडवी राजवी, केन्द्रीय कारागृह जेलर सूरज, उप कारापाल देवांक तथा कारागृह स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!