Bikaner Live

श्री शिव महापुराण कथा 30 दिसम्बर से 7 जनवरी तक
सीताराम भवन में

श्री राम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में


बीकानेर, 23 दिसम्बर। श्री राम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में जस्सूसर गेट क्षेत्र के सीताराम द्वार के सीताराम भवन में 30 दिसम्बर 24 से 7 जनवरी 25 तक दोपहर बारह बजे से शाम छह बजे तक ’’श्री शिव महापुराण कथा’’ होगी। कथा से पूर्व शोभायात्रा निकलेगी।
आयोजन से जुड़े जगदीश प्रसाद कोठारी ने बताया कि कथा का वाचन विवेचन वृंदावन के महंत भरत शरण जी महाराज करेंगे। बीकानेर में भरत शरण जी महाराज की सीताराम भवन में होने वाली कथा की विभिन्न तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य मार्गों व स्थानों पर बैनर व पोस्टर लगाएं गए है तथा समिति के कार्यकर्ता नियमित जन संपर्क कर अधिकाधिक भागीदारी के प्रयास कर रहे है।
————————————– 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!