Bikaner Live

सोने की चेन तोड़कर भागने वाले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में परिवार द्वारा पुलिस का आभार

*कर्त्तृत्व निष्ट पुलिस का आभार और धन्यवाद*

बीकानेर के उपनगर गंगाशहर पुलिस थाने के कर्त्तृत्व निष्ट पुलिस ने अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए दिनांक 14.11.24 की गठित घटना में जैन समाज, गंगाशहर की गौरवशाली 101वर्षीया दादी मां के गले से सोने की चैन तोड़कर भागने वाले आरोपी भुपेंद्र को दिनांक 29.11.2024 को दबोच लिया था और आज दुसरे आरोपी साथी गणेश से दिनांक 23.12.2024 को चैन बरामद कर लिया है।
पुलिस ने तत्परता से मौका मुआयना किया और FIR दर्ज करके मौहल्ला वासियों के केमरों के आधार पर पुत्र मोहनलाल भन्साली, राजेश बैद व रोशन बाफना आदि के आग्रह पर पुलिस ने बीकानेर शहर के केमरे खंगाले और फ़ोटोज के आधार पर छान बीन शुरू की।
*उल्लेखनीय है कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर एएसपी सिटी सौरभ तिवारी व सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी समर वीर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नगेंद्र सिंह मय टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में एएसआई ताराचंद मीणा, एच एम हेतराम विश्नोई, हैड कांस्टेबल सहीराम, एएसआई हरसुखराम, कांस्टेबल मूलाराम व महिला कांस्टेबल रामनीरी आदि शामिल थी।*
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे काफी तलाश की, बाइक के नंबर मिस मैचिंग के बावजूद अधिक गहराई से जांच पड़ताल करके दिनांक 29.11.2024 को आरोपी भूपेंद्र को उसके घर से सब इंस्पेक्टर नगेंद्र सिंह मय पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर दबोच लिया था। और गंगाशहर बाजार से गांधी चौक से होते हुए आरोपी भूपेंद्र की परेड कराई और पैदल ही लेकर परिवादी वृद्ध दादी मां जसोदा देवी के घर पर पहुंची थी।
*शतायु दादी मां जसोदा देवी और उनके पुत्र माणकचन्द व मोहनलाल भन्साली ने कर्त्तृत्वनिष्ट गंगाशहर पुलिस प्रशासन की समाज सुरक्षा में सतत जागरूकता और विलक्षण बुद्धिमत्ता के लिए तह-दिल से प्रंसशा करते हुए सहयोगी अधिकारीयों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारिता मीडिया बन्धुओं को उज्जवल भविष्य के लिए स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया और बहुत बहुत धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया।*
सादर आभार
मोहनलाल भन्साली पुत्र स्व. श्री तोलाराम जी भन्साली, गंगाशहर।
दिनांक:: 23.12.2024
मो:: 7734968551

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!