Bikaner Live

भीनासर में पौषबड़ा सर्वसमाज स्नेह मिलन कार्यक्रम की धूम, श्रद्धालुओं ने भक्ति वातावरण में लिया प्रसाद
soni

बीकानेर। भीनासर मालुओं के मौहल्ला निवासी एवं समाज सेवी रामकिशन( महाराज)उपाध्याय ने हर साल की तरह इस बार भी रविवार की रात्रि को अपने निवास स्थान के बाहर पोष बड़ा भक्तिमय सर्वसमाज स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पौष बड़ा प्रसाद को ग्रहण किया। इससे पहले कलाकार नारायण बिहाणी, सुनील दत्त नागल, रामकिशोर यादव, बालिका खनक देवड़ा, अनवर अजमेरी, राजेन्द्र बोथरा,रविन्द्र जाजड़ा, हरि गोपाल उपाध्याय सहित ने कार्यक्रम में भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास थे।
विशिष्ट अतिथियों में बीकानेर दवा विक्रेता एसोसिएशन के सचिव किसन जोशी (जाजड़ा),पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, पार्षद रामदयाल पंचारिया, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा,सैय्यद अख्तर, विजय शंकर गहलोत, पूर्व तहसीलदार शिव शंकर सिंह यादव, अनवर अजमेरी, बिरजू प्यारे, रविन्द्र जाजड़ा, हरि गोपाल उपाध्याय, शाकिर हुसैन चौपदार, कमल सांखला, विमल देवड़ा, खनक देवड़ा, भवानी आचार्य, ओमप्रकाश कुमावत सहित आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम आयोजक रामकिशन महाराज और सह आयोजक मोहन लाल उपाध्याय सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन भवानी आचार्य ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!