दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया. चुनाव आयोग यानी निर्वाचन आयोग ने दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी. नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है.