
बीकानेर 7 जनवरी 2025 ग्राम रिडमलसर पुरोहितान, रिडमलसर सिपाहियान ग्राम पंचायत रिडमलसर,पं. सं. बीकानेर के रिडमलसर विकास मंच के सदस्यों द्वारा आज जोधपुर वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता ओर संभागीय मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत रिडमलसर के क्षेत्र में बिजली से संबंधित आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया ज्ञापन में लिखा की हमारी ग्राम पंचायत रिडमलसर के गांव रिडमलसर सिपाहीयान में अघोषित मनमाने तरिके से आम लोगो को परेशान करने की नियत से बिजली काटने को रोका जाये या ग्राम पंचायत रिडमलसर व रायसर को पुन: JVVNL से शामिल कर लिया जावे। ताकि bkcl के अन्याय से राहत मिल सके
हमारी ग्राम पंचायत रिडमलसर में बिजली कंपनी BKCL द्वारा अघोषित मनमाने तरीके से ग्रामीणों को इंटेंशनली परेशान करने की नियत से रोजाना रात खाना खाने के वक़्त 6 से 10 बजे फिर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर को 2 बजे से 4 बजे तक जानबूझ कर बिजली कंपनी द्वारा बिजली कटवाई जाती है ताकि ग्रामीणों को परेशान किया जा सके ग्रामीणों द्वारा बिजली कंपनी की इस मनमानी अघोषित आमजन को परेशान करने वाली कटौती से ग्रामीण बहुत परेशान हो चुके है जिसे हमारी पानी कि सप्लाई भी पिछले 3 महीने से बाधित हो रही है जिसे ग्रामीण पानी कि समस्या से भी परेशान होने लगे है इस समस्या को लेकर संभागीय आयुक्ता को भी गुहार लगाई थी इसके उपरांत भी पूर्व कि तरह अघोषित कटोती की जा रही है हमारी इस परेशानी को देखते हुए आप से निवेदन है की इस बिजली कंपनी द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती को रुकवाने का श्रम करे अन्यथा ग्रामीणों को मजबूर होकर सागर GSS पर बड़ा आंदोलन करना होगा जिसकी समस्त जिमेदारी बिजली विभाग कि होगी । रिडमलसर विकास मंच के प्रतिनिधि मंडल जावेद मंगलिया, सलवीर समेजा, भंवर लाल जी मंत्री जी मनफूल जी मांगलिया , हेमाराम जी मेघवाल सलीम कोहरी, तुलसाराम जी गणेशाराम एवं अन्य कई ग्रामीणवासी सम्मिलित रहे।



























