
नोखा (इन्द्र चन्द मोदी) नोखा के तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव शिवालय में विगत वर्षों की भाँती पौष बड़ा महाप्रसाद का भव्य आयोजन हुआ इस अवसर पर महादेव परिवार समिति के अध्यक्ष एवं रोटरी क्लब नोखा के सचिव ओमप्रकाश राठी को 4 जनवरी 2025 को जन अधिकार सेना सामाजिक संगठन के प्रदेश सचिव बनाएं जाने पर महादेव परिवार की ओर से साफ़ा, शॉल, माल्यापर्ण एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर • समिति के दिनेश सिंह राजपुरोहित, ललित महेश्वरी, सुरेशकुमार झवर, मोहित जोशी, ओमप्रकाश पारीक, इन्द्रचन्द मोदी, विजय मारू, जयकरण चारण, मालचन्द सेवग, बाबूलाल साध, ओमप्रकाश जाट, रवि सेवग, ब्रह्मप्रकाश तंवर, गोपाल मालाणी सहित समिति के समस्त सदस्य व विशेष आमंत्रित नोखा के गणमान्य नोखा नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा,जन अधिकार सेना के प्रदेशकोषा अध्यक्ष कानाराम शर्मा,रोटरी कलब के अध्यक्ष किशोरीलाल दम्मानी, केमिस्ट. इंसोसियेशन नोखा के अध्यक्ष राजेन्द्र राजपुरोहित, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष केशव करवा, भीखमचन्द तापड़िया, बाबूलाल भूतड़ा आदि अनेको जन उपस्थित रहें ।
महादेव परिवार के इंद्र चन्द मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि इस बार समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी का स्वागत समारोह कारण कार्यक्रम देर रात्रि तक चला।
कार्यक्रम का संचालन मोहित जोशी ने किया ।




























