Bikaner Live

नोखा – गीता ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण किए
soni

नोखा। मानव प्रबोधन प्रन्यास श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर द्वारा आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण किए गए। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि आज राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा, संस्कार विद्या विहार नोखा एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक चाचा नहेरू विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आज 55 विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग, कॉपी एवं पेन दिए गए। तीनों स्कूलों को अभिनंदन पत्र एवं 63 गुरुजनों को सम्मान स्वरूप पेन भेंट किए गए। इसमें गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति शाखा नोखा के इंदरचंद मोदी, धर्मेंद्र गहलोत, राजकुमार पारीक सम्मिलित हुए। सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने पवन चांडक को पुरस्कारों के लिए मानव प्रबोधन प्रन्यास को धन्यवाद दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!