Bikaner Live

थानाधिकारी श्री जितेन्द्र स्वामी का अभिनंदन एवं स्वागत

समारोह कार्यक्रम आज दिनांक 19-01-2025, रविवार को मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में थानाधिकारी श्री जितेन्द्र स्वामी के श्रीडूंगरगढ़ पदस्थापन पर पुलिस थाना परिसर में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने थानाधिकारी का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया। समिति के सदस्यो ने थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी को अभिनन्दन पत्र देते हुए हार्दिक स्वागत किया। समिति के सदस्य महेश झंवर एव सुभाष सिद्ध बाना ने कहा कि इनके कार्यकाल में कस्बे की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारू ,सुदृढ रूप से संचालित हो यही कामना करते है। थानाधिकारी स्वामी ने समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए आपसी सहयोग की अपील की और पब्लिक पुलिसिंग के साथ कार्य करने की बात कही इस दौरान जिला शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, दीपिका सोनी यशोदा सिद्ध , भावना सिंधी,प्रियंका सुथार, नेहा सारस्वत , पवन नाई, संदीप जयपाल, विमल शर्मा , विमल भार्गव, सत्यपाल तुनगरिया, ओमप्रकाश ज्याणी, श्रवण डोगीवाल बेनिसर, सांवरमल जांघू ,होशियारसिंह , किशन भार्गव, श्रवण सारस्वत आदि सदस्य मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!