Bikaner Live

ग्राम नाल में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा

दुर्गा माता का मंदिर ग्राम नाल में श्री राम कथा एवं नानी बाई का मायरा वाचन का शुभारंभ दिनांक 19 जनवरी 2025 से हुआ।
…………………………………………
नाल संवाददाता नारायण मतड ने अवगत करवाया कि
ग्राम नाल में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में दिनांक 19 जनवरी 2025 को श्री राम कथा एवं नानी बाई का मायरे का वाचन संत श्री शंकर दास जी महाराज के सानिध्य में  प्रातः10:15 बजे शुरू हुआ। ठाकुर जी के मंदिर से कथा स्थल दुर्गा माता का मंदिर तक महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर ,मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर भक्ति से  सराबोर, राममय वातावरण से आच्छादित हुए। कथा का आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2025 रविवार से 27 जनवरी 2025 शुक्रवार तक होगा ।कथा का समय दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक रहेगा तथा नानी बाई के मायरे का समय रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा। कथा स्थल को अच्छी तरह से  सुसज्जित किया गया है। उत्तम व्यवस्थाओं के लिए कई टोलियो का गठन किया गया है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!