
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनसे करीब 38 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं. एसपी गौरव यादव के निर्देश पर सूरतगढ़ सिटी के सीआई दिनेश सहारण आरोपी से पूछताछ कर रहे है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ के भोजेवाला अंडरपास के पास माणकसर निवासी युवक राहुल को एसआई माणकलाल की सहित टीम ने गिरफ्तार किया और उस से 38 हजार रुपए के 200-200 नकली नोट बरामद किए जो बाजार में खपाने की फ़िराक में था ये आरोपी केवल कलर प्रिंटर से ही इन नकली नोटों को बनाते हैं और बाजार में चला देते हैं. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी है. उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी से पूछताछ में नकली नोटों का कारोबार करने वाले किसी बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।



























