Bikaner Live

नोखा- कर्मचारी 15 सूत्री मांगों के कलम डाउन हड़ताल पर रहे
soni

उपखंड अधिकारी कार्यालय व तहसील कार्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारी

नोखा l आई.सी.मोदी
नोखा उपखंड अधिकारी कार्यालय व तहसील कार्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी 15 सूत्री मांगों को मनाने के लिए मंगलवार को आधे दिन के लिए कलम डाउन हड़ताल पर रहे जिसके चलते कार्यालय का सारा काम ठप हो गया और बाहर से अपने काम के लिए आने वालों को परेशानी हुई । उपखंड कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठसहायक जयदयाल शर्मा, रामलाल माली, बजरंगलाल पारीक, रामनिवास, कनिष्ठ सहायक दीपक, विनोद व तहसील कार्यालय के मनोज सोनगरा तथा नटवर सहित सभी मंत्रालय कार्मिकों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर के नाम का नोखा उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को दिया और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया । इन कार्मिकों का कहना है कि संघ द्वारा मांगों को लेकर बार-बार निवेदन करने पर भी सकारात्मक कार्यवाहीं नहीं की गई है । मांगों के संबंध में राजस्व मंडल, उपनिवेश, भू प्रबंधन विभाग एवं जिला कलेक्टर कार्यालय उपखंड कार्यालय, तहसील एवं उप तहसील पर राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा आधे दिन के लिए कार्य बहिष्कार करते हुए चेतावनी दी गई है कि सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करते हुए 22 जनवरी से 24 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे
उधर पटवारी भी 13 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे हैं । राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने भी समर्थन दिया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!