Bikaner Live

द्वारकाधीश लैब एंड ब्लड कलेक्शन द्वारा निशुल्क जांच शिविर

बीकानेर। स्थानीय मुरलीधर कॉलोनी रोड़ पर विवेक बाल मंदिर स्कूल के  पास स्थित द्वारकाधीश लैब एंड ब्लड कलेक्शन सेंटर ने अपनी पहली वर्षगांठ पर अनूठा नवाचार करते हुए निशुल्क मेगा जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 782 जनों ने अपने जांच शिविर का लाभ उठाया।  शिविर के मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि सुबह 8 बजे  से दोपहर 3 बजे तक आयोजित शिविर में सीबीसी,कोलेस्ट्रॉल एवं ब्लड शुगर फास्टिंग,ईसीजी,फेफड़ों की जांच सहित 8 प्रकार की निशुल्क जांच की गई। शिविर में बड़ी संख्या में हर आयु वर्ग के लोग पहुंचे। शिविर संचालक गौरव जोशी ने बताया कि शिविर में उत्सावर्धन करने के लिये भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेद व्यास,देहात अध्यक्ष जसराज सींवर,भाजपा आईटी सैल के विक्रम सिंह राजपुरोहित,रासबिहारी जोशी पहुंचे।
इस युवा टीम ने निभाई सक्रिय भागीदारी
शिविर में गोपाल जोशी,नवनीत व्यास,अक्षय पुरोहित,गौरव जोशी,राहुल  व्यास,प्रशांत व्यास,योगेश जोशी,मयंक व्यास,देवेश व्यास,निखिल  व्यास,विजय गोपाल व्यास,शुभम व्यास,रमेश पुरोहित,बृजमोहन व्यास,शशि र ंगा,यशवंत बागड़ी,मनीष पुरोहित,मुरली,बालकिशन चूरा,गणेश किराडू, आदित्य व्यास,योगेश पुरोहित,राजनंदिनी व्यास ने सक्रिय भागीदारी निभाते  हुए सहयोग किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!