Bikaner Live

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का,T20 क्रिकेट लीग मैचों की प्रतियोगिता मुकाबले जारी
soni

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज खेलकूद समिति, बीकानेर द्वारा T20 क्रिकेट लीग मैचों की प्रतियोगिता

डीआरएस ने किया बड़ा उलटफेर


आज खेले गए मुकाबले में आर सी सी क्लब ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
18 ओवर के इस मैच में 6 विकिट के नुकसान पर 147 बनाए

जिसके जवाब में डीआरएस क्लब के वरुण ने अंतिम ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुवे 18 गेंद में 36 रन जिसमें 2 बाउंड्री और 3 गगनचुम्बी सिक्स लगाकर अपनी टीम को 16 में ही जितवा दिया

डीआरएस के जयंत ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकिट लिए तो उन्हें
आज के मैच के मुख्य अतिथि स्वर्णलता ट्रेडर्स की अंजिल सोनी और लाल चंद सोनी के हाथों समिति की तरफ से मैन ऑफ़ द मैच का सर्टिफिकेट ट्रॉफी और जय प्रकाश सोनी की तरफ से चांदी का सिक्का दिया गया

दूसरे मैच में सूपर फ़ाइटर क्लब ने अहमदाबाद से आई हुई फ्रेंड्स क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया

फ्रेंड्स क्लब के नवीन ने 10 बाउंड्री के साथ एक सिक्स लगाकर 50 गेंद में 70 रनों की पारी खेलते हुवे टीम स्कोर को 190 तक पहुंचाया

लक्ष का पीछा करने उतरी सूपर फ़ाइटर की टीम के जगदीश ने 61 गेंद में 13 बाउंड्री लगाकर 77 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीता नहीं सके

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि पवन सोनी ने फ्रेंड्स क्लब के नवीन को समिति की तरफ से मैन ऑफ़ द मैच का सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और चांदी का सिक्का दिया
कॉमेंट्री करते हुवे कौशल ने बताया कि कल गुरुवार सुबह 9 बजे से पहला मैच डीसीसी वर्सेज बालाजी क्लब का, दोपहर 1 बजे फ्रेंड्स क्लब और आरसीसी के बीच खेला जाएगा

समिति की और से आज से सभी मेहमानों को सम्मानित किया गया


आज मैदान में भारी सख्या में शहर के लोगों की शानदार उपस्थिति रही

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!