Bikaner Live

*सुदर्शना नगर में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर का हुआ शिलान्यास*
soni

*बीकानेर।* अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति की तरह तैयार हो रही मूर्ति के दर्शन अब श्रद्धालु बीकानेर में ही कर सकेंगे।

सुदर्शना नगर क्षेत्र स्थित गुफा मंदिर के ऊपर वाले परिसर में भगवान रामलला का मंदिर बनेगा। इस मंदिर का शिलान्यास आज बुधवार दोपहर को विधि विधान से शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता विमर्षानंद महाराज ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, शिक्षक नेता आनंद पारीक, पार्षद बली सहित अनेक मंदिर निर्माण से जुड़े लोग मौजूद रहे।
गुफा मंदिर सेवा समिति के सरक्षक महावीर रांका ने बताया कि रामलला के मंदिर में साढ़े चार फीट ऊंचाई की भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित होगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!