बीकानेर । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की १०१ वीं जयंती पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन, बीकानेर राजस्थान द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाऊस के सामने गांधी पार्क में दोपहर १२.३० बजे सभा आयोजित की जाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता नरेश मारु ने बताया कि जन्मजयंती पर होने वाली सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेश मारु करेंगे। सभा में गणमान्यजन गरीब, असहाय, दलित और दमित लोगों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।















