Bikaner Live

डूंगर महाविद्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला


बीकानेर, 24 जनवरी। राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना तथा कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के निर्देशानुसार राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ।
इसका उद्घाटन डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय निदेशक हरगोविंद मित्तल व प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. देवेश खण्डेलवाल ने किया।
मेले में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के साथ बैंकिंग, वित्त,आई. टी, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल व बीमा इत्यादि क्षेत्रों से विभिन्न कम्पनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 300 उम्मीदवारों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया व 12 कंपनियां उपस्थित रही।
विभिन्न क्षेत्रों में प्रारंभिक स्तर पर कुल 82 उम्मीदवारों  का चयन किया गया। जिनका पैकेज 1.5 से 4.4 लाख वार्षिक के बीच रहा। मेले में उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र व  राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के बीकानेर केंद्र ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उम्मीदवारों से साझा की। एयू फाउंडेशन ने द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सेस की जानकारी दी गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!