Bikaner Live

आज हुवे 14, 14 ओवर के मैच T20 क्रिकेट लीग
soni

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज खेलकूद समिति, बीकानेर द्वारा T20 क्रिकेट लीग मैचों की प्रतियोगिता

आज हुवे 14, 14 ओवर के मैच

आज खेले गए पहले मुकाबले में ओम स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

गौरव ने 36 गेंद में 6 चौके लगाकर 49, प्रदीप ने 21 गेंद में 4 चौके लगाकर 29 रन बनाते हुवे 14 ओवर 2 विकिट के नुकसान 144 बनाए।

जिसके जवाब में सूपर फ़ाइटर 14 ओवर में 5 विकिट के नुकसान 114 रन ही बना सकी।

ओम स्ट्राइकर के प्रदीप ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकिट लिए।

पदीप को मैच के मुख्य अतिथि स्वर्ण व्यवसायी अमर चंद सोनी ( मुम्बई ) के हाथों सर्टिफिकेट ट्रॉफी और चांदी का सिक्का दिया गया।

अमर चंद ने समिति को धन्यवाद देते हुवे कहा कि समाज के युवा खिलाड़ियों को खेलते देखकर मन प्रसन्न हो गया।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुवे बालाजी क्लब के विवेक के 41 गेंद में 50 रन की सहायता से 14 ओवर में 4 विकिट खोकर 106 रन बनाए

जिसके जवाब में आरसीसी के श्याम ने और सुरेंद्र के साथ जमकर बल्लेबाजी करते हुवे आरसीसी को 13 ओवर में ही मैच जीता दिया

मुख्य अतिथि खेल प्रेमी महेंद्र सोनी ने श्याम को मैन ऑफ़ द मैच का सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और सिक्का प्रदान किया
श्याम 37 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल रहे

आज के दोनों अतिथियों को समिति के अध्यक्ष लोकेश और पवन सोनी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!