Bikaner Live

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कर ओर से दो संस्थाओं में कार्यक्रम दिव्यांगों की हौसला अफजाई
soni

बीकानेर, 24 जनवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अन्तरराष्ट्रीय केन्द्र माउंट आबू, के दिव्यांग प्रभाग व राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत शुक्रवार को दो संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संभाग केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि अभियान के तहत बीकानेर सेवा केन्द्र के सहयोग से सेवाश्रम रिड़मलसर एवं राजकीय मूक बधिर विद्यालय बीछवाल में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जागृति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें समस्त स्टॉफ सहित 161 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रार्थना की। संस्था निदेशेक मंत्रेश सिंह व प्रधानाचार्या अनुराधा पारीक तथा राजकीय मूक बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद बिट्ठू दुभाषिया भावना गौड़ एवं शिक्षा विभाग की पूर्व उप निदेशक सुमन सिंह कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया तथा टीम का स्वागत किया।
बी.के.कमल ने बताया कि माउंट आबू के बी.के.अतुल ने ’’ दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान’’ के उदेश्य व महत्व को उजागर करते हुए कहा कि आत्मबल व सतत प्रयास के कारण भारत में अनेक दिव्यांगजनों ने श्रेष्ठ खिलाड़ी, व्यापारी, कुशल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। दिव्यांग किसी से कम नहीं होते, ईश्वर उन्हें बहुत प्यार करते है तथा विशेष शक्तियां देते है। इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल फिल्म, अनेक इंडोर खेलों के दिव्यांगों की हौसला अफजाई की। विद्यार्थियों को टी शर्ट व कलम प्रदान की गई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!