Bikaner Live

रा. उ. मा. विद्यालय ,जस्सूसर गेट में वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया
soni

आज रा. उ. मा. विद्यालय ,जस्सूसर गेट में वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में adeo श्री सुनील बोड़ा,adeo श्री अनिल बोड़ा,भामाशाह श्री नारायण बिहाणी, एसडीएमसी सदस्य श्री दिनेश चौहान,श्री शिवरतन सोनी,वार्ड पार्षद श्री शिवशंकर बिस्सा,रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती माया चांडक ने अपना कीमती समय एवं मार्गदर्शन का लाभ शाला को प्रदान किया।सभी ने छात्रों एवं शिक्षकों की उपलब्धि का प्रोत्साहन कर,मनोबल बढ़ाया।छात्रों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत कर,दर्शकों की वाहवाही बटोरी।मेधावी छात्रों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्राप्त हुए।राज्यस्तरीय मेरिट में स्थान प्राप्त करने हेतु छात्र विनोद बिश्नोई को प्रधानाचार्य श्रीमती वीणा तंवर ने मोमेंटो के साथ आशीर्वाद स्वरूप घड़ी,उपहार में दी।कार्यक्रम का समापन,प्रधानाचार्य जी के धन्यवाद भाषण से हुआ।मंच का संचालन व्याख्याता श्रीमती हिमानी सारस्वत ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!