Bikaner Live

दुर्गा माता जी मंदिर 20 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में भजन कार्यक्रम,
soni

दुर्गा माता जी मंदिर सेक्टर -सी , करणी नगर ,लालगढ़ ,बीकानेर के 20 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में लाइव एवं कराओके पर भजन कार्यक्रम, अंकित संगीत कला संस्थान, करणी नगर लालगढ़ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें नगर के नामचिन गायको दीपा पटवा, सुशील दम्मानी ,दीपिका प्रजापत, रवि कुमार भल्ला, नन्द किशोर भूंड, भावना पांडे, दीपक खत्री , सपन कुमार, अशोक तंवर एवं पवन अग्रवाल महिला समूह द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर दर्शकों को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया| भजन कार्यक्रम से पूर्व मंदिर प्रांगण में यज्ञ और भोजन प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया| जहां भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर दोपहर से शाम तक भजनों का आनंद उठाया| कार्यक्रम का संचालन सचिव रवि कुमार भल्ला ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर श्री नन्द किशोर भूंड ने की|

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!