

चूरू, समता न्याय केन्द्र के तत्वाधान मे आज चूरू के विश्वाकर्मा मंदिर मे गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर संविधान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । समता न्याय केन्द्र के संस्था प्रमुख एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया ने बताया की लीड्स व वी द पीपल अभियान के सहयोग से आयोजित कार्यशाला मे लीड्स से हेमलता कांसोटिया व वी द पीपल अभियान से कृतिका ने संविधान के बारे मे बताया तथा प्रस्तावना पर विस्तार से चर्चा की । कार्यशाला में फिल्म के माध्यम से व चार्ट पेपर के माध्यम से संविधान की व्याख्या की तथा लोगो को जागरूकता का संदेश दिया । कार्यशाला मे एड. सुरेश कल्ला, रामकुमार मेहरा,असगर अली जोईया,कमला प्रजापती, कृष्णा, सरपंच संतोष भामी, महेश, अमित, पिंकी, सुनीता, लक्ष्मी, गीता पाटवाल, खींवाराम पाटवाल, मीरा, सुप्यार चारण, अनामिका खारड़िया, ममता गर्वा, दिव्या वाल्मिकी, मंजू रैगर, प्रियंका नायक, समीर, बीलाल,आसिफ,बनी प्रसाद सहित कई साथियों ने भाग लिया ।













