Bikaner Live

नाल बाडी के पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

आज ग्राम पंचायत नाल बड़ी के पंचायत भवन में 76वां गणतंत्र दिवस सरपंच श्रीमती तुलसी देवी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ध्वजारोहण का कार्यक्रम सुबह प्रातः 7:00 बजे सरपंच महोदय तुलसी देवी द्वारा पंचायत भवन में किया गया इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुरजा राम ओम प्रकाश सोनी कल्याण सिंह किशन सिंह अनिल साध मगाराम कनिष्ठ सहायक अनुपम चौधरी (वरिष्ठ अध्यापक) भंवरलाल पालीवाल  (विद्यालय सहायक) मौजूद थे इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान वह अन्य सांस्कृतिक  प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक अनुपम द्वारा 76वे गणतंत्र दिवस पर हमारे देश के शहीदों को उनके बलिदान पर याद किया गया वह बच्चों को बताया गया कि यह आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली है इस आजादी के लिए कितने ही शहीदों ने अपनी प्राणों की आहुति दी है तब जाकर हमें आजादी मिली है व देश में हो रहे विकास व 75 साल में प्राप्त  उपलब्धियां पर संक्षिप्त भाषण दिया वह अंत में सरपंच महोदय द्वारा बच्चों प्रसाद के रूप में लड्डुओं का वितरण किया गया

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!