Bikaner Live

बीकानेर माली समाज की 321 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
soni


बीकानेर। बीकानेर में माली सैनी समाज द्वारा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए माली सैनी समाज गौरव अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन 26 जनवरी 2025, रविवार को माली समाज भवन, गोपेश्वर बस्ती में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के होनहार विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजक जीतू बीकानेरी ने बताया कि इस अवार्ड के लिए सत्र 2022-23 और 2023-24 के ऐसे विद्यार्थियों को चुना गया, जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं और 2023-24 में सरकारी सेवा में चयनित डॉक्टर, प्रोफेसर, खिलाड़ी, कलाकार, गौसेवक, पार्षद, राजनेता, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, और योग क्षेत्र आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 321 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक नृत्य, योग नृत्य जैसी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में नवलेश्वर मठ के संत विलासनाथजी महाराज, मुरलीमनोहर धोरा के संत श्यामसुंदरदासजी महाराज, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुल सचिव देवाराम सैनी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शक्तिसिंह कच्छावा, निवर्तमान उपमहापौर राजेंद्र पंवार, राजेंद्र तंवर आदि का आतिथ्य रहा। इस अवसर पर पूज्य संतों और अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने क्षेत्रों में निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और राष्ट्रीय सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!