Bikaner Live

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालू का लेबर रूम हुआ राष्ट्रीय स्तर पर “लक्ष्य” प्रमाणित* *मिलेंगे 3 साल तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए इंसेंटिव*

बीकानेर, 28 जनवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालू के लेबर रूम को राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता कार्यक्रम में “लक्ष्य” प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए संस्थान को इंसेंटिव के तौर पर 3 वर्ष तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए की दर से इंसेंटिव प्राप्त होगा जिसका उपयोग अस्पताल के उन्नयन में किया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने इस उपलब्धि के लिए ब्लॉक सीएमओ लूणकरणसर डॉ विभय तंवर, बीपीओ फारूक कोहरी, संस्थान प्रभारी डॉ ललिता लेघा, जिला गुणवत्ता प्रबंधक सुनील सेन तथा जिला गुणवत्ता प्रकोष्ठ को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य प्रमाणन से क्षेत्र वासियों को विश्व स्तरीय प्रसव सेवाएं उपलब्ध होगी। सुनील सेन ने जानकारी दी कि इससे पूर्व राजकीय एसडीएम जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरासर तथा देशनोक के लेबर रूम लक्ष्य प्रमाणित हो चुके हैं। उन्होंने प्रमाणन में सहयोग के लिए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ मुकेश जनागल तथा डीपीओ सुशील कुमार का भी आभार व्यक्त किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!