Bikaner Live

*मानसी व्यास बनी मारवाड़ आइडल, मिला 50 हजार का नकद पुरुस्कार*

*नेहल श्रीमाली को “बेस्ट वॉयस” और प्रियांशु पंवार को “बेस्ट परफॉर्मर” का खिताब दिया गया*

*जोधपुर ।* मारवाड़ हेल्प ऑगेर्नाइजेशन द्वारा एस.एन. मेडिकल कॉलेज में आयोजित मारवाड़ आइडल “धुन धोरा री” संगीत प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में “मरुकोकिला” सीमा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। 12 प्रतिभाशाली फाइनलिस्टों ने अपने सुरों से निर्णायक मंडल और दर्शकों का दिल जीता। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मानसी व्यास ने पहला, सर्वज्ञ मिश्रा ने दूसरा और नवनीत पंजाबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विशेष पुरस्कारों में नेहल श्रीमाली को “बेस्ट वॉयस” और प्रियांशु पंवार को “बेस्ट परफॉर्मर” का खिताब दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आरजे शैलेंद्र ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा।

राजस्थानी गायकों ने बांधा शमा – अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी लोक गायक बीजल खान मेहर और असलम खान ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। T-Series राजस्थान के कंटेंट हेड ऋषि सिंह सिसोदिया ने विजेताओं को कवर सॉन्ग रिकॉर्ड करने का मौका दिया।

विशेष प्रस्तुतियांः 94.3 माय एफएम के आरजे रेक्स ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि तारा पुरोहित ने होली गीत से समा बांधा। निर्णायक मंडल में अनुराग अग्रवाल, विशाल थानवी और डिंपल गौड़ शामिल रहे।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह सोलंकी, कमलेश पुरोहित, आनंद पुरोहित, इरफान बेली, सलीम खान और गौरव जैन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजन समिति में पंकज पुरोहित, मोहित सोलंकी, कपिल जैन, अकबर अंसारी, अमजद खान और सीमा मिश्रा शामिल थे। इस आयोजन ने संगीत प्रेमियों को अविस्मरणीय अनुभव दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!