
मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन के सीईओ एवं एक्स प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट किसानों, उद्यमियों, युवाओं सहित आम आदमी की आशाओं और अपेक्षाओं वाला बजट है । प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने बताया कि आयकर की स्लैब व दरों में परिवर्तन किए जाने से मध्यम एवं नौकरीपेशा वर्ग सहित सभी आयकरदाताओं को बड़ा फायदा होगा । इस बजट में किसानों के लिए कृषि व कृषि से संबंधित अन्य क्षेत्रों के संबंध में घोषणाएं करना एक सराहनीय कदम है । इसी प्रकार देश में एम एस एम ई क्षेत्र, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करने, मैन्यूफेक्चरिंग सैक्टर के लिए विभिन्न प्रोत्साहन आदि के प्रस्ताव उद्यमियों को राहत देने वाले हैं । बजट में टूरिज्म, टैक्सटाइल, लेदर, टॉयज, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस आदि उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव युवाओं के लिए रोजगार- स्वरोजगार उत्पन्न करने में सहायक होंगे ।













