Bikaner Live

नशामुक्त युवा ही देश की सच्ची संपत्ति

नशामुक्त युवा ही देश की सच्ची संपत्ति

1 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।

समाज को सेवाएं देने वाले विभिन्न वर्गों के लोक सेवकों से संवाद स्थापित करने के क्रम में आज राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थियों ने गंगाशहर पुलिस थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सुश्री मोनिका चौधरी से विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से संवाद किया एवं अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। सुश्री मोनिका चौधरी ने अपने संबोधन में साइबर अपराध एवं सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं युवाओं में बढ़ती नशा वृत्ति के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। सुश्री चौधरी ने स्वीकार किया कि अन्य सरकारी महकमों की तरह पुलिस प्रशासन के पास भी सीमित संसाधन ही हैं। इन्हीं से ही उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए युवाओं को समस्या बनने की बजाय पुलिस के सहयोगी की भूमिका में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित हेड कांस्टेबल श्री मांगीलाल ने भी अपने 26 वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। जयप्रकाश, नरेंद्र प्रजापत, ऋषि शर्मा, रितिका, आशा विश्नोई, वंशिका मेघवाल सहित अनेक विद्यार्थियों ने रोचक, गंभीर और तीखे प्रश्न किये। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने अपने संबोधन में इस प्रकार के संवाद की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालक रीतिका और वंशिका मेघवाल ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!