Bikaner Live

राज्यपाल श्री बागडे ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन
soni

राज्यपाल श्री बागडे ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन

बीकानेर, 2 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे रविवार प्रातः देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां करणीमाता की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी ने राज्यपाल को निज मंदिर में विधिवत पूजा करवाई।
राज्यपाल श्री बागडे को इस दौरान करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह बारठ ने मां करणी के जीवन से जुड़ी जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व प्रन्यासी गिरिराज सिंह बारठ व मोहन दान, प्रन्यासी अशोक दान आदि उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!