Bikaner Live

27 सालों के बाद दिल्ली में खिला कमल, बीकानेर भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
soni




बीकानेर दिल्ली के चुनावों में 27 साल के बाद हुई बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीकानेर बीजेपी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर जश्न मनाया एक दूसरे को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है जनता प्रधानमंत्री के साथ है यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए मोदी जी की नीति और नेतृत्व को पसंद किया है। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि विचारधारा की जीत है दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार के लिए मतदान किया और डबल इंजन सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश नायक, मनीष सोनी, जगदीश सोलंकी, देवीलाल मेघवाल, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, भूपेंद्र शर्मा, आशा आचार्य, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, सोहन चांवरिया, वेद व्यास, दिनेश महात्मा, आशा पारीक, अनिल हर्ष, रमजान अब्बासी, अशोक चांवरिया, गोपाल अग्रवाल,राजेश पंडित, अंकित तंवर, पूनमचंद पूनिया, परी वर्मा, अशोक मारू, जगदीश सुथार, सुषमा बिस्सा ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!