
नोखा। मानव प्रबोधन प्रन्यास श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर द्वारा आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा के तहत गीता स्मरण प्रतियोगिता के पुरस्कार के रूप में 242 विद्यार्थियों को 18840/- रुपए की धनराशि नोखा व रोड़ा के स्कूलों में वितरण किए गए। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोड़ा, संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, संस्कार विद्या विहार, फर्स्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल, जय भवानी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आज जय भवानी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग, रजिस्टर, कॉपी एवं पेन भी दिए गए। स्कूल को अभिनंदन पत्र एवं गुरुजनों को सम्मान स्वरूप पेन भेंट किए गए। इस अवसर पर नोखा प्रभारी पवन चांडक ने स्कूलों के सभी विद्यार्थियों से अगली बार ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पावन पर्व में सम्मिलित होने को कहा। सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे धनराशि प्राप्त करके। इस शुभ अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति शाखा नोखा के इंदरचंद मोदी, रामदयाल गहलोत, धर्मेंद्र गहलोत, यश चांडक सम्मिलित हुए। सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने पवन चांडक को धनराशि व पुरस्कारों लिए मानव प्रबोधन प्रन्यास, श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर को और पवन चांडक को धन्यवाद दिया।














