
दी इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया, जयपुर द्वारा गत वर्ष सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावन विद्यार्थियों का दिक्षांत समारोह में डिग्रियां प्रदान की गई।टाईगर इंटरनेशनल स्कूल, मानसरोवर स्थित स्मृद्धि सभागार में आयोजित समारोह में बीकानेर बाफना स्कूल के विधार्थी प्रणाम सोनी को सीए की डिग्री, बेंज, आईडी की दी गई।वर्ष 2024-25 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में सफलता के लिए दीक्षांत समारोह समन्वयक सीए प्रकाश शर्मा ने नये बनने वाले सीए विद्यार्थीयों को कड़ी मेहनत का सुफल बताया। समन्वयक सीए डॉ.रोहित रुवातिया अग्रवाल ने परीक्षा में सफलता के खास टीप्स बताकर देश के आर्थिक विकास में सीए के योगदानो की जानकारी दी। बीकानेर के सीनियर सीए महेंद्र चूरा,सीए अजय पुरोहित,सीए मुकुल महेचा,सीए निकिता एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी,प्रशंसा नीलकमल कनक कंचन एवं दिनेश सिंह भदौरिया तथा स्वर्णकार समाज के ओमप्रकाश मोसूण,प्रदेश प्रभारी राजस्थान राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच श्रवण कुकरा, महेश सोनी, राजेश बुट्टण श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार ब्लड वारियर्स आदि ने स्वर्णकार समाज की प्रतिभा प्रणाम सोनी का बीकानेर पहुंचने पर स्मृति चिन्ह, प्रशंसा पत्र प्रदान भावभिन्ना स्वागत किया।













