नोखा उपखण्ड क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य वार्ड 8 का उप चुनाव 14 फरवरी को होगा। इस वार्ड क्षेत्र में कुल 10 ग्राम पंचायते रोड़ा, चरकडा, कुदसू, कक्कू, हँसासर, कंवलीसर, किसनासर, उदासर, जेगला और देसलसर आती है। इस वार्ड में कुल मतदाता 42499 है। मतदान हेतू 67 मतदान बूथ बनाये गये है। इस वार्ड में 3 प्रत्यासी मैदान में है।
भाजपा से आयुष भादू कुदसू व काँग्रेस से पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व० शंकरलाल विश्नोई के पुत्र सम्पतलाल कुदसू और राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी से पार्वती सारण शेखासर से है।
मतदान 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना अगले दिन 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से ही बीकानेर में रिटर्निंग अधिकारी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि R.O. की देख रेख में होगी। ज्ञात रहे इस वार्ड 8 के जिला परिषद सदस्य कांग्रेस के शंकर लाल विश्नोई के निधन से ये वार्ड रिक्त हुआ था। उक्त जानकारी नोखा के
इन्द्रचन्द्र मोदी ने दी।













