नोखा। बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा नोखा के पांच कार्यालयों उपखण्ड अधिकारी, तहसील, पंचायत समिति उपकोष और उपकारागार (जैल) का निरीक्षण 13 फरवरी को किया जाना है। इन पांचों कार्यालयों के निरीक्षण वृतान्त तैयार करने हेतू 10 कार्मिको का अग्रिम दल आज नोखा पहुंचेगा। इस दौरान जिला कलक्टर एवं नोखा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य वार्ड 8 के लिए 14 फरवरी को होने वाले उप चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ले सकती है।













