Bikaner Live

पंजाब नेशनल बैंक 13 फरवरी को आयोजित कर रहा MSME लोन एक्सपो
soni



पंजाब नेशनल बैंक 13 फरवरी को MSME लोन एक्सपो आयोजित कर रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए बीकानेर मंडल के मंडल प्रमुख रजिंदर मोहन शर्मा ने बताया कि बीकानेर स्तर पर इस लोन एक्सपो का आयोजन स्थानीय रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ भवन में किया जाएगा, जिसमे बीकानेर के व्यापारी वर्ग और हर वर्ग के उद्यमियों के लिए बेहतर लोन सुविधा प्रदान की जाएगी और साथ ही साथ सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। बैंक द्वारा वर्तमान में व्यापारी वर्ग और उद्यमी वर्ग के लिए बेहतर लोन स्कीम सुविधाजनक रूप से उपलब्ध करवाई गई, जिसका फायदा व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कर सकता है। एक्सपो के माध्यम से बैंक की विभिन्न MSME स्कीम की जानकारी ग्राहकों को दी जाएगी साथ साथ ग्राहक को सोलर लोन से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!