Bikaner Live

बीकानेर में पेट्रोल पंपों की हड़ताल स्थगित, खुले पंप

बीकानेर में पेट्रोल पंपों की हड़ताल स्थगित, खुले पंप

बीकानेर। बीकानेर में पेट्रोल व डीजल से जुड़े पंपों पर हड़ताल स्थगित हो गई है। जिला प्रशासन के साथ वार्ता के बाद शाम को सभी पंप खुल गए हैं। जहां से आसानी से पेट्रोल व डीजल लिया जा सकता है। डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए आम आदमी को परेशानी हो रही है। इससे पहले मंगलवार दोपहर गंगाशहर में एक पेट्रोल पंप खुला तो दूसरे डीलर वहां विरोध करने पहुंच गए। ऐसे में डीलर एसोसिएशन के सदस्यों को आम ग्राहकों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग पेट्रोल की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामले को दोनों पक्षों को शांत किया।
बीकानेर शहर के तीस पेट्रोल पंप हड़ताल के पहले दिन तो पूरी तरह बंद रहे लेकिन एक पेट्रोल पंप जैन कॉलेज के सामने आम लोगों के दबाव में खोलना पड़ा। इसकी जानकारी मिली तो अन्य पंप संचालक दोपहर बाद वहां पहुंच गए। डीलर एसोसएिशन के अध्यक्ष श्योपत सिंह ने आरोप लगाया कि यूनियन को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। हम ऐसा होने नहीं देंगे। इस दौरान यहां खड़े वाहन चालकों ने पंप बंद करने का विरोध किया। नारेबाजी भी की लेकिन यूनियन चालक बंद कराने के लिए अड़े रहे। विरोध को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाया गया।

वार्ता में हुए गंभीर निर्णय
डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह ने प्रशासन को साफ कहा कि बीकानेर में अवैध रूप से बिक रहे डीजल, पेट्रोल व बायो डीजल पर रोक लगाई जाए। इस प्रशासनिक अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर एक बार हड़ताल स्थगित कर दी गई। अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से हड़ताल की जाएगी।

 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post