Bikaner Live

*विधायक श्री जेठानंद व्यास ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के इलेक्ट्रोनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी*
soni

बीकानेर, 14 फरवरी। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन को चांडक ग्रुप द्वारा भेंट किए हुए तीन इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर भोजन वितरण के लिए रवाना किया।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा यह पुण्य का कार्य किया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ईंधन की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवहन प्रणाली को ध्यान रखते हुए चांडक ग्रुप द्वारा संस्था को तीन इलेक्ट्रोनिक वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। ऐसे सामाजिक सरोकार कार्य समय-समय पर होने चाहिए।
अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा केंद्रीकृत रसोई के माध्यम से बीकानेर शहर के 240 सरकारी विद्यालयों के 20 हजार बच्चों को मध्याह्न का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सभी स्कूलों में 15 वाहनों के माध्यम से भोजन वितरित किया जाता है।
संस्था प्रबंधन चंपाराम चौधरी ने बताया कि चांडक ग्रुप के द्वारा मिड डे मील के लिए भरपूर सहयोग किया जाता है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा, मनिन्द्र जोशी, संजय दत्त कराना, श्यो प्रकाश, संदीप शर्मा, रमाशंकर पांडे मनोज कुमार, कमल, हेमंत, अनिल आचार्य व मनोज कुमार रावत शामिल रहे |

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!