Bikaner Live

देशनोक उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिँह भाटी ने रविवार को यहां करणी माता के मंदिर में दर्शन किए

देशनोक उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिँह भाटी ने रविवार को यहां करणी माता के मंदिर में दर्शन किए।


दर्शन के बाद कस्बे में अनेक कार्यों का लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने वार्ड नंबर 3 में पशु चिकित्सालय की चारदीवारी का लोकार्पण किया.
नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया । नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे वितरण किए इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से निशक्त जनों को व्हीलचेयर तथा वृद्धा पेंशन पालनहार पेंशन योजना के तहत योग्यजन को लाभान्वित किया। उन्होंने कार्यक्रम में नगरपालिका के कर्मचारियों को बकाया एरियर किस्त का भुगतान किया उन्होंने बताया कि बकाया एरियर का भुगतान शीघ्र ही करवा दिया जाएगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, पार्षद जगदीश शर्मा, गजानंद स्वामी , सहस्त्र किरण चारण, गिरीश हिंदुस्तानी, माधोदान देपावत, करणी मंदिर अध्यक्ष गिरिराज सिंह सहित अनेक जन उपस्थित रहे। पालिका में उन्होंने जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बालिका विद्यालय की छात्राओं ,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उर्मिला चारण, तथा छात्र वर्ग में होकी टीम में उपविजेता राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!