नोखा/बीकानेर जिला परिषद में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हाल नोखा पंचायत समिति में प्रति नियुक्त अनिलदत उपाध्याय की माता एवं नोखा पंचायत समिति में वर्ष 1987 – 88 में वरिष्ठ लिपिक केशियर रहे चुके स्व: भगवान दत की धर्मपत्नी श्री मति परमेश्वरी देवी उपाध्याय का निधन 11 अप्रैल को हो जाने के बाद मूल निवास ढाणी भोपालाराम सहजरासर तहसील लूणकरणसर में अंतिम समाजिक रीति रिवाज रस्म कार्यक्रम सम्पन्न करने पश्चात कर्मस्थली नोखा में कर्मचारी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर 27,28 अप्रैल दो दिन रखी गई शोक बैठक के दौरान शोक व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा ।
राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंद्र चन्द मोदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शोक व्यक्त करने वालो में राजनेता ,अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों,राजस्थान पेंशनर समाज सहित बड़ी संख्या में मिलने वालों का तांता लगा रहा ।
















