विप्र सेना नोखा टीम गौ सेवा के लिए आई आगे
नोखा। विप्र सेना नोखा टीम द्वारा रविवार वैशाखी अमावस्या को सुबह नोखा के चौक चौराहों सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को 5 क्विंटल हरी सब्जियां खिलाई गयी। एवं पानी पीने के लिए कुण्डिया लगाकर गोसेवा की आमजन को प्रेरणा दी। जनसवेक श्रवण तावणिया,फनीराज के सहयोग से गली मोहल्लो में विचरण कर रही निराश्रित गायो व नंदियो की सेवा की। विप्र सेना बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष पुखराज शर्मा ने बताया कि भयंकर गर्मी के मौसम में हरी सब्जियां एवं पानी की व्यवस्था से गौवंश को राहत मिलेगी। मानव जीवन में पुण्य कार्यों से जीवन की कई बाधाओं से निजात पाई जा सकती है। मूक प्राणियों की सेवा के साथ सुरक्षा कर पुण्य कमाया जा सकता है। प्रचार मंत्री कानाराम शर्मा ने बताया आज दुनिया में इंसान ही इंसान के बारे में नहीं सोचता, लेकिन विप्र सेना गरीबों पीड़ितों के लिए ही नहीं बल्कि बेसहारा घूम रही गायों के लिए भी निरंतर सेवा के लिए सक्रिय है। तहसील अध्यक्ष हेमंत जोशी ने कहा की कलयुग में गोमाता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। गोमाता की सेवा से ही आध्यात्मिक शान्ति और उन्नति सम्भव है। इस अवसर पर बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष पुखराज शर्मा, प्रचार मंत्री कानाराम शर्मा, तहसील अध्यक्ष हेमंत जोशी,कन्हैयालाल सारस्वत,सुरज, मालचंद सारस्वत,पंडित राधेश्याम महाराज, रणजीत सिंह, महेश पारीक, नवरत्न पंचारिया कवि पंचारिया आदि ने गौसेवा के लिए सहयोग किया। नारायण राम द्वारा वाहन सेवा दी गई ।
















