Bikaner Live

हृदय रोग विशेष डॉ.जिनेश कोचर के अभिनंदन
के बाद अमेरिका के लिए विदाई


बीकानेर- अमेरिका प्रवासी बीकानेर निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जिनेश कोचर का पिछले एक सप्ताह से रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श देने पर मोहल्लावासियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने शनिवार को अभिनंदन किया। डॉ.जिनेश कोचर ने 20 व 21 अप्रेल को चन्द्रबाबू कोचर स्मृति  शिविर में तथा 23 से 26 तक निजी निवास पर करीब 400 से अधिक रोगियों को परामर्श दिया।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जिनेश कोचर ने बताया कि बीकानेर में समाजसेवी स्वर्गीय श्री चन्द्र बाबू कोचर की स्मृति में प्रतिवर्ष निःशुल्क हृदय रोग, जांच व परामर्श शिविर लगाने का प्रयास किया जाएगा। मोहल्ला विकास समिति के विष्णु चौधरी, विक्रम गोलछा, सुनील चौधरी, मोहन लाल व्यास, सुरेश मारू, कपिल चौधरी, विद्या सागर मारू, विनोद, मनोज, शांतिलाल व कविन्द्र कोचर,रामचन्द्र सोनी, सुरेन्द्र कोचर, कमल व पवन सेन, तथा राजेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज सेवी व भामाशाह चन्द्र बाबू कोचर के नारे भी लगाएं गए तथा उनको मोहल्ले में व स्टेशन पर अमेरिका के लिए विदा किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!