Bikaner Live

दिव्यांग सेवा केन्द्र का उद्घाटन

आज बैषाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082, दिनांक 28.04.2025 के पावन अवसर पर बीकानेर के राजकीय पी.बी.एम. चिकित्सालय परिसर के पुनर्वास केन्द्र में सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु भाई जी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग संघ चालक श्रीमान् टेकचन्द बरड़िया सक्षम के क्षेत्र संगठन मंत्री कमल कुमार जी, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल डॉ रेखा आचार्य द्वारा दिव्यांग सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। यह केन्द्र अपने आप में अनूठा केन्द्र है इस केन्द्र में दिव्यांगों के लिए विभिन्न सुविधाएं यथा दिव्यांग प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन, छात्रवृति फार्म, रेल पास, आदि निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस कार्यक्रम में डॉ. गौतम लूणिया, ट्रोमा सेन्टर प्रभारी डॉ. एल.के. कपिल, सक्षम संरक्षक उमेद सिंह राजपुरोहित, सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. जे.पी. कच्छावा, संदीप जैन, सीताराम शर्मा, युवराज, अरविन्द बीठू, भवानी शंकर टाक, भारती शर्मा, , कमल किशोर  आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!