Bikaner Live

पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में कैंडल मार्च व सामूहिक जाप।
soni


बीकानेर, 28 अप्रैल। कश्मीर के पहलगाम में गत दिनों हुई नृशंस आतंकी घटना के विरोध में सोमवार को महावीर इंटरनेशनल बीकानेर की ओर से कलक्ट्री से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद सर्किट हाउस के सामने स्थित महावीर उद्यान में आतंकी घटना में दिवंगत पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।

इससे पूर्व, महावीर इंटरनेशनल बीकानेर के अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा व सचिव संतोष बांठिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पहलगाम की आतंकी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खतरे के समूल नाश हेतु सरकार से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया गया। साथ ही, यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि इस प्रयास में महावीर इंटरनेशनल हर संभव सहयोग करेगा।

ज्ञापन देने और कैंडल मार्च में अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा व सचिव संतोष बांठिया के अलावा डॉ. जे.एस. मेहता, सुरेंद्र जैन, मेघराज बोथरा, धर्मचंद सेठिया, सुमतिलाल बांठिया, संतोष जैन, किशोर बांठिया, गजेंद्र सुराणा, अशोक सुराणा, सुरेश गुप्ता, अजीतमल खजांची, वीरा केंद्र की रेणु गुजरानी, डॉ. आंसू मलिक, श्रुति बोथरा, मीरा बांठिया, मंजू जैन, सरिता दससानी, चंदा बोथरा, आयुष सुराणा, चर्चित मेहता, बालचंद मेहनोत , रिखब बोथरा, गगनदीप अग्रवाल सहित संस्था के कई सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!