Bikaner Live

भारत की बेटी सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपशब्द  शहर जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध

  बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के विधायक मंत्री ने जो भारत की बेटी सोफिया कुरैशी के खिलाफ जो यह अपशब्द कहे हैं उसके लिए पार्टी को उनको बर्खास्त करना चाहिए क्योंकि सोफिया कुरैशी भारत की तरफ से जो युद्ध हुआ उसमें पाकिस्तान के दांत खट्टे किए और आज भाजपा के नेता उसको आतंकवादी की बहन कह रहे हैं हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं पार्षद नंदलाल जावा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह नीति रही है धर्म विशेष लोगों को हमेशा नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं और हम भारत में यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे भारत की बेटी के साथ जो अपमान हुआ है हम जब तक भारतीय जनता पार्टी उसको बर्खास्त नहीं करेगी तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे गोगा गेट मंडल अध्यक्ष बलराज नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता ठीक नहीं है इस कार्यक्रम में धनसुख आचार्य अब्दुल रहमान लोदरा चंद्रकांत व्यास एजाज पठान देवेंद्र सोनी हंसराज बिश्नोई विशनाराम गोदारा महबूब अली रंगरेज मोहन नायक आदि में विरोध प्रदर्शन किया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!