
जयपुर राजस्थान पंजाब कश्मीर से गुजरात तक सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर मॉक ड्रिल करने का फैसला किया गया है. भारतीय सेना का पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाक बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है. लेकिन इस बीच एक बार फिर पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों गुरुवार को मॉक ड्रिल करने का फैसला किया गया है. ऐसे में यह मॉक ड्रिल राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के लिए अहम है, क्योंकि यहां श्रीगंगानगर से लेकर जैसलमेर और बाड़मेर पाकिस्तान से सीधे जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि यह मॉक ड्रिल गुरुवार (29 मई) को शाम में किया जाएगा.
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से सटे जिन भारतीय राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी, उनमें गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल हैं. वहीं 29 मई को मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी. ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है, जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था.















