मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
ईआरओ मुख्यालय पर कलस्टर शिविर आयोजित
बीकानेर, 7 नवंबर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत रविवार को वंचित मतदाताओं का पंजीकरण करवाने के उद्देश्य से प्रत्येक ईआरओ मुख्यालय पर क्लस्टर शिविर आयोजित किए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेव राम धोजक ने बताया कि शिविरों के दौरान वोटर हेल्प लाइन एप्प की जानकारी दी गई तथा यह एप्प डाउनलोड करवाया गया। इसके साथ ही 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले भावी मतदाताओं को इसके माध्यम से विभिन्न प्रपत्र भरने के बारे में बताया गया। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों, विशेष योग्यजन मतदाताओं की वोटर हेल्प लाईन एप्प में पीडब्ल्यूडी मार्किंग करवाने के साथ पीडब्ल्यूडी वोटर्स, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा कोविड प्रभावितों के लिए ‘डाक मतपत्र की सुविधा’ की जानकारी दी गई। इसके साथ ही रिप्लेसमेंट एपिक पूर्णतः निःशुल्क मिलेगा, की जानकारी, सीएसवी के पंजीकरण की जानकारी, एनआरआई मतदाताओं को फॉर्म 6 क में आवेदन करने हेतु प्रेरित करना, ईएलसी, चुनावी पाठशाला, वीएएफ की जानकारी देना तथा विद्यार्थियों का ‘वोटर मित्र’ के रूप में चिह्नीकरण करना जैसे कार्य करवाए गए। बीकानेर पश्चिम का क्लस्टर कैंप मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा पूर्व का कैंप तुलसी सर्किल स्थित शहीद मेजर जेम्स थॉमस राउमावि(सिटी स्कूल) में आयोजित किया गया।













