Bikaner Live

पर्यावरण को बचाने पिछले 11साल से कर रहे पौधों का नि:शुल्क वितरण

बीकानेर । बीकानेर शहर में वृक्ष मित्र के रूप में ख्याति पा चुके सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी अनिल सोनी उर्फ झूमरसा द्वारा रविवार को जस्सूसर गेट स्थित माहेश्वरी सदन में
माहेश्वरी समाज के रक्तदान शिविर कार्यक्रम के दौरान अपनी ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए सैंकड़ों की संख्या से ज्यादा पौधों रहित गमलों का नि:शुल्क वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि अनिल सोनी उर्फ झूमरसा पिछले 11 वर्षों से निरंतर निजी स्तर पर पौधों को खरीदकर इनका गमलों सहित वितरण करते आ रहे हैं। झूमरसा ने बताया कि जीवन को एक नए लक्ष्य के साथ जोडऩे के लिए अपने माहेश्वरी समाज के गणमान्य लोगों की प्रेरणा से उन्होंने पिछले 10 वर्ष पहले पौधों के वितरण के साथ इस काम की शुरूआत की थी। समाज ने उनके इस काम को सराहा जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ा और वे हर साल अधिक से अधिक पौधे मंगाकर गमलों में लगें सहित बांटने लगे। एक नेक कार्य करने के लिए हर साल महेश नवमी से पहले पर्यावरण संरक्षण के लिए लक्ष्य को अपने हाथ में लेते हैं। इस पहले सैकड़ों पेयजल के टैंकर भी पीबीएम अस्पताल में पानी की कुंडियों में डलवा चुके हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!