बीकानेर, 2 जून। साधुमार्गी जैन संघ के श्री सुधर्मा स्वामी के 82 वें पट्टधर के रुप में आचार्य प्रवर रामलालजी महाराज व बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि आदिठाणा के सान्निध्य बुधवार को सुबह छ बजे सेठिया कोटड़ी में दीक्षा ग्रहण पांच मुमुक्षु दीक्षा ग्रहण करेंगे। मुमुक्षु व उनके परिजनों का सोमवार को कला मंदिर परिसर में अभिनंदन किया गया। मुमुक्षुओं की मंगलवार 3 जून को सुबह साढ़े सात बजे रांगड़ी चौक से संयम अनुमोदन यात्रा (शोभायात्रा) निकलेगी जो विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए सेठिया कोटड़ी पहुंचेगी।
श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि मुमुक्षु हैदराबाद निवासी भीनासर-बीकानेर प्रवासी श्रीमती रेखा सोनावत अपने दो पुत्रों मयंक व हार्दिक के साथ तथा डोडी, लोहारा की मुमुक्षु सुश्री नेहा डोसी व मुमुक्षु सुश्री साक्षी भंसाली दीक्षा ग्रहण करेंगी। आचार्यश्री ने शाहदा, महाराष्ट्र की सुश्री धनश्री चोरडिया को 13 अक्टूबर 2025 को देशनोक में देने की स्वीकृति प्रदान की है। नाहटा ने कार्यक्रम में मुमुक्षुओं का परिचय दिया तथा कहा कि धन्य है दीक्षा ग्रहण करने वाले। चंचल मन मन को मोड़ लिया, सांसारिक मोहबंधन का ताला तोड़ लिया, जिन शासन व रामगुरु से नाता जोड़ लिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन आत्मा से महात्मा, के लिए महात्मा से परमात्मा बनने के लिए मिला है। जीवन की सार्थकता को समझें तथा संयम मार्ग को अंगीकार करें। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री के सान्निध्य में अब तक 431 मुमुक्षुओं ने दीक्षा ग्रहण की है।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी ने कहा कि बिना इलैक्ट्रोनिक व इलैक्ट्रीक वस्तुओं का उपयोग किए रहना, सत्य, अहिंसा, अचौर्य, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह पांच महाव्रतों की पालना करना सहित संयम साधना के कठोर नियम, अनुशासन व मर्यादाएं है। इनकी पालना करें तथा बच्चों को जैन धर्म, आध्यात्म व संस्कार तथा संस्कृति के शिविरों से जोड़े। शिविर के राष्ट्रीय संयोजक अतुल पगारिया तथा मुमुक्षुओं ने विचार व्यक्त किए। मुमुक्षुओं ने कहा कि हम सभी अपने परिजनों की अनुमति से पंाच महाव्रत धारण कर रहे है। बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, के विभिन्न संगठनांे के पदाधिकारियों ने मुमुक्षुओं व उनके परिजनों का अभिनंदन किया। समता युवा संघ के मंत्री हेमंत सिंगी व सुशील बच्छावत तथा वीरेन्द्र अभाणी ने संयम के गीतों के मुखड़े प्रस्तुत किए।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


