Bikaner Live

आखिर कब होगा इसका समाधान
बस ये ही प्रार्थना है कि इस विषय मे जल्दी कार्य चालू हो





बीकानेर में नवनीत पारीक वार्ड 57 निवासी बीकानेर से में वर्तमान विधायक अंशुमान जी से निवेदन करूँगा की आप इस विषय पर गंभीर चिंतन करे ताकि आस पास के गांवों से भी पूरा परिवार इसी रास्ते से गुजरता है और तमाम क्षेत्र के निवासी इसी रास्ते से गुजरते हैं जिसमें कोडमदेसर, जयमलसर, नालगांव, बीकानेर शहर और तमाम बीकानेर क्षेत्र के अनेकों परिवार के लोग कोडेमदेसर धाम में रोज आते हैं और हर शनिवार व रविवार को अत्यधिक मात्रा में लोग दर्शन के लिए आते हैं, अगर आप इस पर विचार विमर्श करते हैं तो हर एक परिवार आपको ता उम्र दुआ देगा,
   मैं विधायक अंशुमान भईया से यही आग्रह करूंगा कि आप जल्द से जल्द इस पर विचार करें अगर इस 5 किलोमीटर के रास्ते में कोडमदेसर फांटा से कोडमदेसर तक इसके बीच में करीब 100 से 150 पोल लग जाए तो भी राहत मिल जाएगी



  जैसा कि हम सबको ज्ञात है की इस रास्ते में आए दिन रोड एक्सीडेंट बहुत ज्यादा होते हैं इन हाथों में काफी लोग गंभीर घायल होते हैं और काफी लोग की रोड एक्सीडेंट में मृत्यु भी हो जाती है और इसके बाद  उनके परिवार वाले बाद में पछताते हैं हालांकि यह जो भी हादसे होते हैं इनका मुख्य कारण एक ही है की कोडमदेसर भेरुजी में अनेक दर्शनार्थी  जो दर्शन करने के लिए आते हैं वह यहां पर आकर नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं अपने इंजॉय के लिए और उन लोगों के कारण जो गाड़ी सही चलते हैं या जो सही रास्ते से जा रहा होता है वह हादसों का शिकार हो जाते हैं तो एक आपसे यही निवेदन करूंगा विधायक जी कि इस पर भी अंकुश लगाया जाए अगर ऐसा हो जाता है तो सैकड़ो परिवार आपको दुआ देगा।

क्योंकि अभी में किसी भी राजनीतिक पार्टी की बुराई नही करूँगा क्योंकि पार्टी कभी कोई आती है तो कभी कोई अभी विषय किसी पार्टी को नीचे दिखाने का नही है अभी विषय अलग है बस आप इस पर विचार करे और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप जनता के बारे में ही सोचेंगे बस जब भी आपके सामने ये पोस्ट आये आप विचार जरूर करे।

और जब भी रोड लाइट लगेगी में उसके बाद बीकानेर से नंगे पैर धोक लगाने आऊंगा कोडमदेसर दर्शन के लिए।
                         

नवनीत पारीक
संगठन महामंत्री,युवा प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन बीकानेर
9667220062

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!