Bikaner Live

सीसीआई का राजस्थान मे पहला निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग सेंटर संचालित हो रहा है बीकानेर मे

बीकानेर। काउन्सलर काउंसिल ऑफ इण्डिया (राजस्थान चेप्टर) के द्वारा बेसिक पी.जी. महाविद्यालय मे संचालित ‘‘निःशुल्क करियर काउन्सलिंग’’ सेंटर राजस्थान मे पहला सेंटर है। यह जानकारी देते हुवे सीसीआई के राष्ट्रीय सचिव दिवाकर सिकरवार ने बताया कि बीकानेर जिले का कोई भी विद्यार्थी अपना पूर्व में पंजीयन करवाकर निःशुल्क कॅरिअर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों के रुचि, क्षमता और योग्यता की पहचान जाने वाले टेस्ट भी निःशुल्क रखा गया है।
श्री दिवाकर ने बताया सेंटर पर नेशनल करियर काउन्सलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली द्वारा काउंसलिंग की जा रही है और बीकानेर मे इस सेंटर की शुरुआत करने मे डॉ. श्रीमाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है साथ ही बेसिक महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास का विशेष आभार कि उन्होंने बीकानेर मे सेंटर चलाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!